शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुख - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी के रुख के साथ स्थिरता रहने की संभावना है।

डॉलर के लगभग दो वर्षों के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। लेकिन जर्मनी के कमजोर आँकड़ों और शेयरों में गिरावट के बाद वैश्विक वृद्धि दर के धीमा होने की आशंका से सुरक्षित निवेश के रूप में सर्राफा को मदद मिली।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 31,700 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 37,500 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 37,200 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। जर्मनी के प्रमुख आर्थिक इंडिकेटरों के आँकड़ों में गिरावट के बाद यूरोप में आर्थिक धीमेपन की आशंका से डॉलर के मुकाबले यूरो 22 महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रंस्ट की होल्डिंग मंगलवार के 749.63 टन से 0.23% कम होकर 747.87 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख