शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुख - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी के रुख के साथ स्थिरता रहने की संभावना है।

डॉलर के मजबूत होने के एशियाई शेयर बाजारों में तेजी और नैस्डैक और अन्य अमेरिकी इक्विटी सूचकांकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के कारण कल के कारोबार में सोने की कीमतों के चार महीने के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद आज भी कीमतों में नरमी देखी जा रही है। अमेरिकी हाउसिंग के मजबूत आँकड़ों के बाद अमेरिका की वृद्धि दर के धीमा होने की आशंका के कमजोर होने के कारण प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर 22 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,700 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 31,400 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 37,250 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 36,750 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। मार्च में अमेरिकी होम सेल्स अनुमान से अधिक कम हुआ है।
अमेरिका में एकल परिवार वाले घरों की बिक्री मार्च में डेढ़ वर्षों के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार के 751.68 टन से 0.26% कम होकर 749.63 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख