शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति की खबरों से निवेशकों में जोखिम लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होने और अमेरिकी कंपनियों के बेहतर आँकड़ों के बाद वैश्विक वृद्धि दर को लेकर चिंता कम होने से सर्राफा की माँग कम होने के कारण आज कॉमेक्स में सोने की कीमतें लगातार चौथी साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है। कॉमेक्स में सोने की कीमतें लगभग 0.2% की गिरावट के साथ 1,274.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। एमसीएक्स में सोने की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 31,350-31.570 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 36,890-37,380 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
पहली तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 6.4% पर बरकरार है, जो 6.3% के अनुमान से अधिक है। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा है कि मार्च और अप्रैल के प्रारंभ अमेरिकी आर्थिक गतिविधियों बेहतर रही हैं। चीन से आयात कम होने के कारण फरवरी में अमेरिकी व्यापार घाटा 8 महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख