शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानिए BEPL शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

तुषार कोठारी जानना चाहते हैं कि उन्हें भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड (BEPL) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड (BEPL) एक छोटी मार्केट-कैप वाली कंपनी है, जिसका व्यवसाय मुख्य रूप से इंजीनियरिंग रेज़िन और पॉलिमर उत्पादों के निर्माण पर आधारित है। लगभग 500 करोड़ रुपये से कम की मार्केट कैप वाली यह कंपनी पिछले कुछ महीनों में निरंतर दबाव में रही है। लंबे समय से गिरावट के कारण स्टॉक में कभी-कभी शॉर्ट-कवरिंग के चलते हल्की तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन उसे स्थायी रिवर्सल नहीं माना जाना चाहिए। बीईपीएल का छह महीने का दृष्टिकोण तकनीकी चार्ट के अनुसार अभी स्पष्ट रूप से सकारात्मक नहीं है। जब तक स्टॉक 110 रुपये के ऊपर स्थिर नहीं होता, तब तक इसे केवल जोखिम-नियंत्रित नज़रिए से ही देखा जाना चाहिए। 


(शेयर मंथन, 24 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख