शेयर मंथन में खोजें

बैंक निफ्टी में लंबी अवधि का बड़ा मौका बन रहा है या नहीं?

बैंकिंग सेक्टर फिलहाल दबाव में जरूर है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इसमें बड़ा अवसर छिपा हुआ है। 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी को लेकर नजरिया काफी दिलचस्प है। बैंकिंग सेक्टर अभी अंडरपरफॉर्मर जरूर दिख रहा है, लेकिन लंबी अवधि में इसमें जबरदस्त संभावना मौजूद है। फिलहाल ब्याज दरों, जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों और करेंसी से जुड़े दबावों के कारण बैंकिंग सेक्टर पर अनिश्चितता बनी हुई है। लेकिन जैसे ही ब्याज दरों को लेकर स्पष्टता आएगी, बैंक निफ्टी एक नया हाई बनाकर बड़ी तेजी दिखा सकता है। बाजार विश्लेषक का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में बैंक निफ्टी 70,000 से लेकर 85,000 तक के स्तर भी छू सकता है। उनका कहना है कि बैंकिंग में तेजी जब शुरू होती है तो निवेशकों को संभलने का मौका नहीं देती। 

(शेयर मंथन, 12 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख