भट्ट जानना चाहते हैं कि उन्हें टीसीएस (TCS) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फिलहाल कंपनी को लेकर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, टीसीएस जैसी मजबूत और भरोसेमंद कंपनी को केवल मौजूदा चुनौतियों के आधार पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का असर आईटी कंपनियों पर जरूर पड़ेगा और टीसीएस भी इससे अछूती नहीं रहेगी। कई पारंपरिक आईटी सेवाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है और कंपनियों को बड़े स्तर पर रिस्ट्रक्चरिंग करनी पड़ सकती है। हालांकि, दूसरी तरफ यह भी संभावना है कि यही एआई भविष्य में टीसीएस जैसी कंपनियों के लिए नई कमाई और बेहतर मार्जिन का रास्ता खोल दे। यदि कंपनियां एआई टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाती हैं, तो उनके ऑपरेशन कॉस्ट कम हो सकते हैं और बैलेंस शीट पहले से ज्यादा मजबूत बन सकती है।
टीसीएस में एवरेजिंग की सलाह नहीं दे रहे हैं। उनका मानना है कि अगर किसी सेक्टर पर सवाल खड़े हो रहे हों, तो वहां अतिरिक्त पैसा लगाने से बचना चाहिए। इसके बजाय निवेशकों को ऐसे सेक्टर्स की तलाश करनी चाहिए जहां हालिया गिरावट के बाद रिकवरी की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही हो। उनका कहना है कि निवेश का उद्देश्य केवल एक स्टॉक से नुकसान की भरपाई करना नहीं होता, बल्कि पूरे पोर्टफोलियो के बेहतर रिटर्न पर ध्यान देना जरूरी होता है।
टीसीएस में आगे चलकर एक अच्छा बाउंस देखने को मिल सकता है, क्योंकि कंपनी का ब्रांड, क्लाइंट बेस और लंबे समय का ट्रैक रिकॉर्ड अभी भी मजबूत है। हालांकि, आने वाले वर्षों में आईटी इंडस्ट्री में बड़े बदलाव और नई रणनीतियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को घबराने के बजाय धैर्य रखना चाहिए और अपने पोर्टफोलियो को संतुलित तरीके से मैनेज करना चाहिए।
(शेयर मंथन, 14 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)