शेयर मंथन में खोजें

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कटौती, अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे कच्चे तेल के दाम

शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गयी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गयी।

देश भर के प्रमुख शहरों में आज ईंधन की कीमतें 20-35 पैसे प्रति लीटर घट गयीं। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में संशोधन के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर नीचे 70.70 रुपये है। शुक्रवार को यह 70.92 रुपये प्रति लीटर थी। दिल्ली में डीजल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गयी, अब 65.30 रुपये पर है।
मुंबई में, आज पेट्रोल की कीमत 76.28 रुपये प्रति लीटर पर हैं। डीजल शुक्रवार को 68.59 रुपये प्रति लीटर पर था और आज 68.32 रुपये प्रति लीटर पर है।
कोलकाता में पेट्रोल आज 72.75 रुपये प्रति लीटर पर है, जबकि डीजल की कीमत 67.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में, शनिवार को पेट्रोल 73.33 रुपये पर बेचा गया है, जबकि डीजल 68.93 रुपये है।
अक्टूबर से लेकर आज तक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 30% की गिरावट देखी गयी है। अक्टूबर में कच्चे तेल की कीमतें 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गयी थी। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख