शेयर मंथन में खोजें

लगातार 6ठें दिन घटे तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.31 रुपये/लीटर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 6ठें दिन फिर कटौती की गयी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के नरम रहने पर कीमतों में कटौती की गयी है।
सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 64.82 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल सोमवार की कीमत 76.13 रुपये से 23 पैसे नीचे 75.90 रुपये पर है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक मुंबई में डीजल सोमवार को 68.81 रुपये के मुकाबले 67.66 रुपये पर है।
इसी तरह, कोलकाता में मंगलवार को पेट्रोल के एक लीटर की कीमत 72.28 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत सोमवार की कीमत की तुलना में 15 पैसे कम है।
चेन्नई में, पेट्रोल और डीजल क्रमश: 72.84 रुपये और 68.41 रुपये पर क्रमशः 8 पैसे और 29 पैसे नीचे आ गए हैं। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख