शेयर मंथन में खोजें

साल के आखिरी दिन भी गिरे डीजल-पेट्रोल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 69 रुपये के नीचे

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में साल के आखिरी दिन भी गिरावट जारी रही।

जहां पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे तक की कटौती की गई थी, वहीं प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल की कीमत में 23 पैसे की कमी आयी है। ईंधन की कीमतों में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने की वजह देखी जा रही है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69 रुपये से नीचे चली गयी और यह 68.84 रुपये पर है। डीजल 62.86 प्रति लीटर पर है।
मुंबई में, आज पेट्रोल रविवार के 74.67 रुपये प्रति लीटर की तुलना में 74.47 रुपये में बिक रहा है। आर्थिक राजधानी में डीजल कल के 66.01 रुपये प्रति लीटर की तुलना में 65.76 रुपये पर बिक रहा है।
अन्य मेट्रो शहरों में भी ईंधन की कीमतें गिर गईं। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमशः 20 पैसे घटकर 71.41 रुपये और 70.96 रुपये हो गयी हैं। दोनों शहरों में डीजल आज क्रमशः 66.35 रुपये और 64.61 रुपये पर है।
अक्टूबर में ईंधन की कीमतें अपने उच्चतम मूल्य पर थीं, जब कच्चे तेल की कीमतें 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू गयी थीं। हालांकि, जल्द ही दरों में गिरावट शुरू हुयी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरने लगीं। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख