शेयर मंथन में खोजें

दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

पिछले दो दिनों से अपरिवर्तित रहने के बाद गुरुवार को पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी। गुरुवार को संशोधन के बाद देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल 28-42 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गये। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल कल के भाव 68.50 रुपये प्रति लीटर की तुलना में आज 68.88 रुपये प्रति लीटर है और डीजल कल के भाव 62.24 रुपये प्रति लीटर की तुलना में आज 68.53 रुपये प्रति लीटर पर है।
मुंबई में, पेट्रोल 74.53 रुपये है, बुधवार के 74.16 रुपये से 37 पैसे अधिक है, जबकि डीजल कल की कीमत 65.12 रुपये प्रति लीटर से अधिक 65.43 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य दो महानगरों- चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमशः 71.47 रुपये और 71.01 प्रति लीटर पर हैं, जबकि बुधवार को क्रमशः 71.07 रुपये और 70.64 रुपये पर थे। इसी तरह, इन दोनों शहरों में डीजल गुरुवार को क्रमशः 66.01 रुपये और 64.30 रुपये पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को भी तेजी आयी। ब्रेंट क्रूड वायदा 2019 में पहली बार 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। गुरुवार को, ब्रेंट क्रूड वायदा 60.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 0.96% नीचे था। पिछले छह कारोबारी सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख