शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसलकर 71.24 पर खुला

डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ फॉरेक्स मार्केट में शुरुआती कारोबार में 71.24 पर पहुँच गया।

व्यापारियों ने कहा कि कुछ मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती से स्थानीय इकाई पर दबाव देखा गया है।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया कमजोर होकर 71.12 पर खुला, फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 71.24 पर पहुँच गया। यह पिछले बंद से 21 पैसे नीचे रहा। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे बढ़कर 71.03 पर बंद हुआ था।
व्यापारियों ने कहा, ताजा विदेशी फंड प्रवाह और घरेलू इक्विटी में सकारात्मक शुरुआत ने घरेलू इकाई के नुकसान को कम किया। ऑकड़ों के मुताबिक विदेशी फंडों ने गुरुवार को पूँजी बाजार से 842.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 727.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.90% नीचे 61.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, घरेलू इक्विटी बाजार मामूली रूप से ऊपर खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 43.5 अंकों की तेजी के साथ 36,417.58 पर खुला। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख