शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर खुला

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से शुरआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखी गयी।

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 71.22 के स्तर पर खुला। विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि कुछ मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मजबूती और इक्विटी में नरमी की वजह से रुपये पर दबाव देखा गया है। हालांकि, विदेशी फंड प्रवाह ने रुपये के नुकसान को कम किया है।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया कमजोर नोट पर 71.19 पर खुला और फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.22 पर गिर गया, जो इसके पिछले बंद भाव से 12 पैसे कम है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 71.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी फंडों ने सोमवार को पूंजी बाजार से 223.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 92.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.32% बढ़कर 60.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ देखा गया।
इस बीच, घरेलू इक्विटी बाजार कमजोर नोट पर खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 110.06 अंकों की गिरावट के साथ 35,546.64 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 42.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,618.85 पर कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख