शेयर मंथन में खोजें

तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के दामों में की कटौती, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.09 रुपये

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती की है।

दाम घटाने के बाद, देश के चार महानगरों में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता हो गया, जबकि डीजल की दरों में 8 पैसे की कटौती की गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल की कीमत 71.09 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कल 71.19 रुपये पर था। डीजल 65.89 रुपये की तुलना में 65.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, कीमतों में संशोधन के साथ, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 76.72 रुपये और 68.91 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 73.80 रुपये चुकाने पड़ रह हैं, जबकि डीजल 69.52 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में, पेट्रोल और डीजल क्रमशः 73.18 रुपये और 67.59 रुपये पर हैं।
पिछले साल अक्टूबर में पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर चढ़ गयीं थीं। डीजल राष्ट्रीय राजधानी में 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये पर पहुँच गया था।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को ओपेक द्वारा बाजार को कसने के प्रयासों के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में आयात घटने की आशंका के बीच बढ़ गयीं।
इंटरनेशनल ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 0.8% की तेजी के साथ 52 सेंट बढ़ कर 62.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख