शेयर मंथन में खोजें

सोने (Gold) की कीमत 2,000 डॉलर के पार, घरेलू बाजार में 55,000 रुपये से ऊपर

अनुज गुप्ता
डिप्टी वीपी - रिसर्च (कमोडिटीज एंड करेंसीज), एंजेल कमोडिटीज
आज सोने (Gold) की कीमत एक नये उच्चतम स्तर 55,260 रुपये तक पहुँच गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 2,039 डॉलर प्रति औंस के नये शिखर पर चला गया।

अमेरिकी जीडीपी (US GDP) को लेकर नये सरकारी आँकड़ों के चलते डॉलर में कमजोरी आयी है, जिसके चलते सोने में नयी तेजी बनी। कोरोना वायरस के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा आघात लगा है। इस साल की दूसरी तिमाही के दौरान अमेरिकी जीडीपी में 32.9% की जबरदस्त गिरावट आयी है। साथ ही पिछले सप्ताह रोजगार घटने के आँकड़े भी बढ़े हैं। इन सबके चलते अमेरिका में बॉन्ड यील्ड गिर रहा है।
हमारा मानना है कि सोने का रुझान मजबूत बना रहेगा। कारोबारी 2,080 डॉलर और 2,100 डॉलर के अगले लक्ष्यों को ध्यान में रख कर खरीदारी कर सकते हैं। घरेलू बाजार में सोना 57,000 से 59,000 के स्तरों को छू सकता है।
चांदी भी इस समय 71,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुँच गयी है, जो 9 वर्षों का उच्च स्तर है। हमें आशा है कि सोने के साथ ही तेज चलते हुए चांदी भी 75,000 रुपये से 78,000 के ऊपरी स्तरों को छू सकती है। वैश्विक बाजार में यह 30 डॉलर से 31 डॉलर के स्तर पर पहुँच सकती है। (शेयर मंथन, 5 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख