शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में मिले-जुले रुख की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में मिला-जुला कारोबार हो सकता है। तांबे की कीमतें 440-450 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

लेड की कीमतें 162-165 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 207-2011 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 810-830 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 135-137.05 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। लंदन में तांबे की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है और एक महीने के निचले स्तर के नजदीक कारोबार कर रही हैं। कल लंदन में तांबें की कीमतें 6,780 डॉलर प्रति टन के स्तर पर लुढ़क गयी थी जो 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचला स्तर है। निवेशक द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर से होने वाली माँग को समय से अधिक बताये जाने के कारण निकल की कीमतों में रोक लगी रह सकती है। निकल की कीमतों तेजी से बढ़ोतरी के बाद इंडोनेशिया में निकल अयस्क के अधिक उत्पादन के आँकड़ों के कारण भी कीमतों पर दबाव रह सकता है। चीन द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए उत्पादनों में कटौती पर सख्त रुख अपनाये जाने के कारण जिंक की सप्लाई कम हो रही है और कीमतें को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!