शेयर मंथन में खोजें

निवेशक बेस मेटल में कर सकते हैं मुनाफावसूली : एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है क्योंकि हाल ही में चीन के फैक्ट्री वृद्धि में सुस्ती दर्ज की गयी है।

पिछले महीने चीन का औद्योगिक उत्पादन कम हुआ है। जबकि फिक्स्ड एसेट निवेश और रिटेल सेल्स अनुमान से कम बढ़ा है जिससे पता चलता है कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कार्रवाई के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में अनुमान के अनुकूल रिकवरी नही हो रही है। अक्टूबर में चीन का औद्दोगिक उत्पादन 6.2% बढ़ा है जो सितंबर में 6.6% की दर से बढ़ा था। जनवरी से अक्टूबर के दौरान फिक्स्ड एसेट निवेश 7.3% की गति से बढ़ा है। चीन के आयत और निर्यात में वृद्धि भी अक्टूबर मे कम हुई है। तांबे की कीमतें 446-455 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। लेड की कीमतों 162-165 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जिंक की कीमतें 210-214 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 8100-830 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एल्युमीनियम की कीमतें 136-139 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख