शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल मे नरमी का रुझान बरकरार - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। कुल मिलाकर कच्चे तेल की कीमतें 3,680-3,765 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

30 नवंबर को वियना में होने वाली ओपेक देशों की बैठक में तेल उत्पादन में कटौती को मार्च 2018 के बाद भी जारी रखने पर ओपेक और रूस के बीच सहमति होने पर संशय के कारण आज नाइमेक्स में तेल की कीमतों में गिरावट हुई। इस बीच अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी से भी कीमतों पर दबाव पड़ा। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के अनुसार 24 नवम्बर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 1.8 मिलियन बैरल बढ़ा है। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमतें 57.72 डॉलर/बैरल पर कारोबार कर रही हैं। कनाडा से कीस्टॉन पाइपलान के फिर से शुरू होने और इस हफ्ते 5,90,000 बैरल/दिन तेल का निर्यात फिर से शुरू करने से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें 200-206 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!