शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में खरीदारी की उम्मीद - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना है। चीन की ओर से माँग को लेकर आशंका के कारण कल बेस मेटल की कीमतों में तेज गिरावट हुई है।

तांबे की कीमतें 420-428 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 130-133 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। लेड की कीमतें 158-162 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 200-205 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 695-710 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी कर सुधार की संभावना से डॉलर के मजबूत होने और तांबे का भंडार बढ़ने के कारण कल तांबे की कीमतों में दो वर्ष में सबसे अधिक गिरावट हुई है और कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गयी। एलएमई के रजिस्टर्ड वेयरहाउसों में ताबें के स्टॉक में बढ़ोतरी से भी कीमतों पर दबाव बढ़ा। तांबे का स्टॉक 10,650 टन बढ़ कर 1,92,550 टन हो गया है। इस बीच ग्लेनकोर ने इलेक्ट्रिक कारों की बैटरियों में इस्तेमाल होने वाले मेटल का उत्पादन बढ़ा दिया है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!