शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस में मजबूती का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है और यह 3,790-3,850 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में आश्चर्यजनक ढंग से गिरावट के कारण आज वर्ष के अंतिम कारोबारी दिन में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 2015 के मध्य के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। फिर भी अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 2016 के मध्य के बाद से लगभग 16% बढ़ा है। इस बीच ईआईए के अनुसार 22 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 4.6 मिलियन बैरल कम होकर 413.9 मिलियन बैरल कम रह गया है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 180-190 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में लगभग 7% की उछाल दर्ज की गयी, जो दो महीने में सबसे अधिक एक दिवसीय बढ़त है। अमेरिका में जनवरी में सामान्य से कम तापमान होने के अनुमान के बाद हीटिंग के लिए माँग में बढ़ोतरी होने के कारण कीमतों को मदद मिली है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!