शेयर मंथन में खोजें

लेड और जिंक में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है। लेकिन लेड और जिंक की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है।

तांबे की कीमतें 450-458 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 163-166 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 213-217 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 790-810 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के मजबूत होने के कारण आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है और कीमतें दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँच गयीं। आपूर्ति की समस्या के कारण जिंक की कीमतें एक दशक से अधिक के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं। लंदन में जिंक नकद की कीमतें 26 डॉलर के प्रीमियम पर कारोबार कर रही हैं। शंघाई में एल्युमीनियम की कीमतें 1.3% की गिरावट के साथ 2,175 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। शंघाई में एल्युमीनियम का भंडार 2017 के प्रारंभ से 660% बढ़ा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!