शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है। इसकी कीमतें 4,000-4,070 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार और तेल के उत्पादन में गिरावट के कारण तेल की कीमतें तीन वर्ष के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं, लेकिन एनालिस्टों ने तेल की कीमतों में अधिक वृद्धि को लेकर चेतावनी भी दी है। ओपेक द्वारा तेल में कटौती से आपूर्ति कम होने और बेहतर माँग के अनुमान से भी तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। ईआईए के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 2,90,000 बैरल प्रति दिन कम होकर 9.5 मिलियन बैरल प्रति दिन रह गया है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है और कीमतें 182-188 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी में अगले हफ्ते सामान्य से कम तापमान रहने के अनुमान के बाद गैस की माँग के पिछले अनुमान के बराबर रहने के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा का कारोबार काफी कम दायरे में हुआ है। ईआईए के भंडार आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!