शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में गिरावट का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ खुल कर 4,070-4,120 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में उछाल के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन कच्चे तेल के भंडार में कमी के कारण गिरावट सीमित हुई है। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में लगातार नौवें महीने गिरावट हुई है। ईआईए के अनुसार 12 जनवरी को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल उत्पादन में 9.75 मिलियन बैरल प्रति दिन रहा है। फिर भी ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। कुल मिला कर कच्चे तेल के भंडार में तेजी से गिरावट हुई, जबकि माँग बेहतर बनी हुई है। अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 412.7 मिलियन बैरल हो गया है, जो फरवरी 2015 के बाद सबसे कम है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है और कीमतें 196-208 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिका में अगले दो हफ्ते में हीटिंग के लिए अनुमान से कम माँग की संभावना और अमेरिकी गैस भंडार में अनुमान से कम गिरावट के बाद गैस की कीमतों में सात महीने के उच्च स्तर से गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!