शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में उछाल की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में निचले स्तर से उछाल की संभावना है। अमेरिकी आवास बिक्री के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

डॉलर के कमजोर होने के कारण तांबे की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है। तांबे की कीमतें 435-446 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 140-145 रुपये, लेड की कीमतें 165-168 रुपये, जिंक की कीमतें 217-220 रुपये और निकल की कीमतें 805-825 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एशिया में एक्सचेंजों के वेयरहाउस में तांबे की काफी अधिक आपूर्ति और चीन में सीजनल रूप से औद्योगिक गतिविधियों के कमजोर रहने के कारण तांबे की कीमतों में एक महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। चीन दिसंबर महीने में स्क्रैप तांबे का आयात 19.8% कम हुआ है। चीन ने दिसंबर महीने में 2,60,000 टन स्क्रैप तांबे का आयात किया है जो नवंबर के 2,71,000 टन की तुलना में 4.1% कम है। पूरे 2017 में चीने ने 3.56 मिलियन टन स्क्रैप तांबे का आयात किया है, जो 2016 की तुलना में 6.2% अधिक है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!