शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस में बढ़त का संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें बढ़त के साथ खुल सकती है और कीमतें 4,100-4,160 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

ईआईए के अनुसार कुशिंग ओक्लोहामा में कच्चे तेल के भंडार में लगातार 10वें हफ्ते गिरावट हुई है, जबकि गैसोलीन और डिस्टीलेट के भंडार में बढ़ोतरी हुई है। 411.6 मिलियन बैरल के साथ भंडार फरवरी 2015 के बाद निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। ईआईए के अनुसार कुशिंग ओक्लोहामा में कच्चे तेल का भंडार 3.2 मिलियन बैरल कम होकर 39.2 मिलियन बैरल रह गया है। नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है और कीमतें 215-230 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी में तापमान के अनुमान के बाद नेचुरल गैस वायदा की कीमतें कल 7% की उछाल के साथ लगभग एक वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं। ईआईए के भंडार ऑकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!