शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में कमजोरी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ खुल कर 4,100-4,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
डॉलर के मजबूत होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है। आज ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें लगभग एक महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रही हैं। शुक्रवार को जारी अमेरिकी पेरोल आँकड़ों के अनुसार मजदूरी में साढ़े आठ वर्ष में सबसे अधिक तेजी से बढ़ोतरी होने से मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की संभावना से अन्य बाजारों में भी गिरावट हुई है। अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी से ओपेक और रूस द्वारा उत्पादन में कटौती का असर कमजोर पड़ रहा है। नवंबर में अमेरिकी कच्चे तेल उत्पादन 10 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्तर को पार कर गया था। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है। और कीमतें 180-189 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा में कुल लॉन्ग पोजिशन में लगातार छठे हफ्ते बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!