शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ खुल कर 4,050-4,150 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
विश्व शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आज भी गिरावट जारी है और 1% से अधिक की गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी शेयर बाजार में 2011 के बाद एक दिन में सबसे अधिक गिरावट हुई है। इसलिए ओपेक एंव रूस द्वारा उत्पादन में कटौती का असर कमजोर पड़ रहा है। अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी से भी कीमतों पर दबाव पड रहा है नवंबर में कच्चे तेल उत्पादन 10 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्तर को पार कर गया था। नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है और कीमतें 174-180 रुपये के दायरे में कारोबर कर सकती हैं। अमेरिकी नेचुरल गैस का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने और अनुमान से कम ठंड के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल पाँच हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!