शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में हो सकती है कमजोर शुरुआत - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुझान के कारण बेस मेटल की कीमतों में गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
लूनर नव वर्ष अवकाश के बाद आज चीन का बाजार खुल गया है। तांबे की कीमतें 452-460 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 140-143 रुपये, लेड की कीमतें 164-167 रुपये जिंक की कीमतें 228-232 रुपये और निकल की कीमतें 880-900 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी नीति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समर्थन किये जाने के बाद डॉलर के मजबूत होने से लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। सादर्न कॉपर कॉर्प अपने पेरू स्थित तांबा प्रोजेक्ट में लगभग 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के पेरू स्थित तांबा प्रोजेक्ट मिचिक्वीली के प्रारंभ से ही प्रतिवर्ष 2,25,000 टन तांबे का उत्पादन हो रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!