शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस में बढ़त के संकेत - एसएमसी

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के अनुसार बेहतर माँग के कारण कच्चे तेल की कीमतें जारी बढ़त के साथ 4,100 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।
आईईए के अनुसार अगले पाँच वर्ष में विश्व स्तर पर तेल की माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि ओपेक द्वारा में तेल उत्पादन में धीमी गति से बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईईए के अनुसार इस अवधि में अमेरिकी शेल तेल उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण विश्व स्तर पर कुल माँग के अधिकांश को अमेरिका द्वारा पूरा किये जाने की संभावना है। इस हफ्ते हाउस्टन में अमेरिकी शेल कंपनियों और ओपेक के बीच होने वाली बैठक से पहले तेल की कीमतों में आज दूसरे दिन बढ़त दर्ज की जा रही है। इस बैठक में तेल की अधिकता को कम करने के लिए विचार विर्मश हो सकता है। नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों में रिकवरी हो सकती है। इसकी कीमतें 179 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 1% से कम की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, लेकिन कीमतें एक महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। गैस उत्पान में थोड़ी सी गिरावट के कारण कीमतों को मदद मिली। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!