शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

रिगों की संख्या में गिरावट होने से कच्चे तेल की कीमतों बढ़ोतरी हो सकती है।
एमसीएक्स में कच्चे तेल की कीमतें 4,050 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका में तेल रिगों की संख्या में कमी और अमेरिकी रोजगार में वृद्धि के बाद ईंधन की माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना से आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा सकती है। बेकर ह्यूज रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कंपनियों ने लगभग दो महीने में पहली बार रिगों की संख्या में 4 की कमी करके 796 कर दिया है। इसी बीच फरवी में अमेरिकी रोजगार में लगभग डेढ़ वर्ष में सबसे अधिक रोजगार की बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने में 3,13,000 लोगों को रोजगार मिला। माँग में बढ़ोतरी के कारण नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में रिकवरी है सकती है और कीमतें 182 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। सटोरियों ने नेचुरल गैस वायदा में पाँच हफ्तों में पहली बार कल लॉन्ग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!