शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सीमित दायरे में कारोबार की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही डॉलर के कमजोर होने और शेयर बाजारों में तेजी के कारण तांबा, जिंक और एल्युमीनियम की कीमतों में तीन महीने के निचले स्तर से उछाल दर्ज की गयी। फेडरल रिजर्व द्वारा 2018 में ब्याज दरों में केवल तीन बार ही बढ़ोतरी करने के फैसले पर अडिग रहने के कारण डॉलर के कमजोर होने से कीमतों को को मदद मिली। लंदन में तांबे की कीमतें कल 0.6% की बढ़त के साथ 6,793 डॉलर के स्तर पर बंद हुई, जबकि जिंक की कीमतें 1.4% की बढ़त के साथ 3,249 डॉलर के स्तर पर बंद हुई है। लेड की कीमतें 2.1% की बढ़त के साथ 2,400 डॉलर के स्तर पर बंद हुई है। निकल की कीमतें 0.1 की बढ़त के साथ 13,460 डॉलर के स्तर पर बंद हुई। चिली लॉसपेलाम्ब्रेस तांबा खदान में एंटाफागस्टा पीएलसी के श्रमिकों ने समझौते के लिए सरकार की मध्यस्थता की अवधि को बढ़ना स्वीकार कर लिया है। तांबें की कीमतों को 438 रुपये के स्तर पर सहारा मिल सकता है। इसमें 447 रुपये तक रिकवरी हो सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों में निचले स्तर से बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी कीमतें 133-135.50 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। निकल की कीमतें 860-890 रुपये और लेड की कीमतें 154-158 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!