शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल के लिए तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें बढ़त के साथ खुल कर 6,200 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
अमेरीकी ड्रिलिंग में कमी के साथ ही अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाये जाने की आशंका से आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। 29 मार्च को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी तेल रिंगों की संख्या 7 कम होकर 797 रह गयी है। ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने के कारण तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक तेल की अधिकता को कम करने के लिए जनवरी 2017 से तेल उत्पादन में 1.8 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती कर रहे हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव रहने से कीमतों में उठापटक हो सकती है। नेचुरल गैस वायदा में मिला-जुला कारोबार हो सकता है और इसकी कीमतों के 182 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। आगामी दिनों में अमेरिका में अधिक ठंड होने के अनुमान के बाद गैस माँग में बढ़ोतरी की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में दो हफ्ते को उच्च स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार 23 मार्च को समाप्त हफ्ते में गैस भंडार में 63 बिलियन क्यूबिक फीट की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!