शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती की संभावना - एसएमसी

मिले-जुले मूल तत्वों के कारण बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।
डॉलर के कमजोर होने के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गयी है, जबकि चीन के बेहतर आँकड़ों के कारण कीमतों को मदद मिली है। तांबें की कीमतो को 452 रुपये पर सहारा और 462 रुपये पर बाधा रह सकती है। इस बीच बाजार को चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर हो रही बातचीत के फैसले का इंतजार है, जिससे बेस मेटल की कीमतों को दिशा मिलने की संभावना है। इससे पहले दोनों देशों ने एल्युमीनियम सहित कई उत्पादों के व्यापार को लेकर एक दूसरे के ऊपर शुल्क लगा दिया था।
अप्रैल में चीन के सेवा क्षेत्र में जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि नये व्यवसाय और रोजगार में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। जिंक की कीमतों को 198 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 204 रुपये के स्तर पर बाधा का समाना करना पड़ सकता है। लेड में सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है और कीमतों को 149 रुपये के स्तर पर सहारा तथा 154 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। जिंक स्मेल्टिंग कंपनी नीरस्टार जिंक के वार्षिक प्रोसेसिंग शुल्क को 15% कम करके 147 डॉलर प्रति टन करने पर सहमत हो गयी है। निकल की कीमतें 920 रुपये पर सहारे के साथ 935 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। इसके अलावा बेस मेटल में एल्युमीनियम की कीमतों में 157 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!