शेयर मंथन में खोजें

तांबे और लेड में हो सकती है जवाबी खरीद - एसएमसी

बेस मेटल में, तांबें और लेड में थोड़ी जवाबी खरीद होने की संभावना है, जबकि निकल की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है।
तांबें की कीमतों को 460 रुपये के स्तर पर सहारा और 466 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। जिंक में सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है। इसकी कीमतों को 209 रुपये के स्तर पर सहारा और 213 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। लेड की कीमतें भी 157 रुपये के स्तर पर सहारे और 161 रुपये के स्तर पर अड़चन के कारण सीमित स्तरों में रह सकती हैं। निकल की कीमतें 1000 रुपये के स्तर पर बाधा से 975 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। वहीं एल्युमीनियम की कीमतें भी 153 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है।
चीन और अमेरिका ने व्यापार को लेकर बातचीत जारी रखने की खबरों के कारण आज लंदन में तांबें की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है, लेकिन डॉलर के मजबूत होने से बढ़त सीमित रही। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्यूचिन ने कहा है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापक व्यापार के मसलों में करार के लिए बातचीत चल रही है। उधर अमेरिका द्वारा रूसल पर से प्रतिबंध के लिए अभी तक कोई औपचारिक नोटिस नही मिला है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!