शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही ईरान और वेनेजुएला से तेल आपूर्ति में कमी की भरपायी करने के लिए जून में होने वाली बैठक में रूस और सउदी अरब के दूसरी छमाही में तेल उत्पादन में बढ़ोतरी करने पर सहमत होने की संभावना से आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। जून में होने वाली बैठक में रूस और सउदी अरब दूसरी छमाही में तेल उत्पादन में 1 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी करने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं। ओपेक और गैर-ओपेक देश 2018 के अंत तक तेल उत्पादन में 1 मिलियन बैरल की कटौती करने का फैसला किया था, लेकिन 22 जून को फैसला होगा कि करार को जारी रखा जाये या नही। एमपीआई के अनुसार 25 मई को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 1 मिलियन बैरल हो गया है। एमसीएक्स में तेल की कीमतों को 4,550 रुपये के नजदीक सहारा और 4,650 रुपये के करीब बाधा रह सकती है। नेचुरल गैसे वायदा में साइडवेज कारोबार होने की संभावना है और की कीमतों के 192-200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!