शेयर मंथन में खोजें

बढ़ते उत्पादन से कच्चे तेल पर दबाव - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी रुझान के साथ खुलने की संभावना है।
बढ़ते उत्पादन के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है, लेकिन अधिक माँग और अमेरिकी तेल भंडार में कमी के कारण कीमतों को थोडी मदद मिल रही है। अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में फिर से बढ़ोतरी के कारण तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। ईआईए के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल की उत्पादन 10.9 मिलियन बैरल प्रति दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। पिछले दो वर्ष में अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,470 रुपये के नजदीक सहारा और 4,550 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों को 197 रुपये के नजदीक सहारा और 204 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। अमेरिकी नेचुरल गैस के रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद भंडार में पर्याप्त बढ़ोतरी नही होने के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!