शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है।
चीन के केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि वह कुछ बैंको की नकदी में कमी करेगा। चीन के केन्द्रीय बैंक द्वारा कुछ बैंकों की नकदी में कमी किये जाने के बाद लंदन में तांबें की कीमतों के तीन हफ्ते से अधिक के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद आज थोड़ी रिकवरी देखी जा रही है। तांबे की कीमतों में 452 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 460 रुपये तक रिकवरी हो सकती है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 19 जून को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने तांबे के वायदा और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट में कुल लांग पोजिशन में कमी की है। जिंक की कीमतों को 200 रुपये के स्तर पर सहारा और 205 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। लेड की कीमतों को 160 रुपये के स्तर पर सहारा और 165 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 1,020 पर सहारा रहने की संभावना के बीच 1,050 रुपये तक बढ़त हो सकती है। एल्युमीनियम में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) होने की संभावना है और कीमतों को 147 रुपये के स्तर पर सहारा और 150 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!