शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

लीबिया और कनाडा से तेल निर्यात को लेकर अनिश्चितता बने रहने के साथ नवंबर से ईरान से तेल आयात बंद करने के अमेरिकी अधिकारियों के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है।
कच्चे तेल की कीमतों में 4,780 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 4,860 रुपये तक बढ़त जारी रह सकती है। लेकिन ईरान और अन्य देशों से आपूर्ति कम होने की स्थिति में ओपेक और उसके सहयोगी देशों ने तेल उत्पादन मे बढ़ोतरी करने की योजना बनायी है। लीबिया के पूर्वी भाग में सेना ने विद्रोही गुटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल ऑयल कॉर्प के प्रमुख बंदरगाहों हरिगा और ज्यूटिना पर फिर से कब्जे के बाद तेल आपूर्ति सामान्य हो गयी है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी