शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
जून में चीन में विनिर्माण सेक्टर में थोड़ी कमी रहने की संभावना है, जबकि मई में चीन की औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में तेजी से बढ़ोतरी के बाद इस क्षेत्र में तेजी बढ़ोतरी हुई थी। चीन के केन्द्रीय बैंक ने रिक्वायर्ड रिजर्व रेशियो में 0.5% की कटौती की है, जो 5 जुलाई से प्रभावी होगा, जिससे बाजार में लगभग 700 बिलियन युआन की लिक्वीडिटी बढ़ेगी। इस बीच तांबे की कीमतों के 449 रुपये के सहारा और 448 रुपये पर बाधा रह सकती है। जिंक की कीमतों को 199 रुपये के स्तर पर सहारा और 203 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। लेड की कीमतों को 165 रुपये के पर सहारा और 169 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों को 1,010 रुपये के स्तर पर सहारा और 1,030 रुपये के स्तर पर मुश्किल रह सकती है। एल्युमीनियम में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) होने की संभावना है और इसे 148 रुपये के स्तर पर सहारा और 154 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!