शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है, लेकिन हाल ही में तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) से इंकार नही किया जा सकता है।
अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर तनाव और अर्थव्यवस्था में धीमेपन के बावजूद मई में चीन की औद्योगिक कम्पनियों के मुनाफे में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मई में चीन की औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21.1% की तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चीन के केंद्रीय बैंक ने रिक्वायर्ड रिजर्व रेशो में 0.5% की कटौती की है, जो 5 जुलाई से प्रभावी होगा, जिससे बाजार में लगभग 700 बिलियन युआन की लिक्वीडिटी बढ़ेगी। तांबे की कीमतों को 448 रुपये के स्तर पर सहारा और 456 रुपये पर बाधा रहने की संभावना है। जिंक की कीमतों को 196 रुपये के स्तर पर सहारा और 201 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। लेड की कीमतों को 163 रुपये के स्तर पर सहारा और 166 रुपये के स्तर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों को 1,000 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है, जबकि इसके लिए 1,025 रुपये के स्तर पर अड़चन आ सकती है। एल्युमिनियम में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग होने की संभावना है और कीमतों को 147 रुपये के सहारा और 153 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। लंदन में आज एल्युमीमियम की कीमतें 1% की बढ़ोतरी की साथ कारोबार कर रही है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!