शेयर मंथन में खोजें

चीन की अर्थव्यवस्था धीमी पड़ने से बेस मेटल की माँग हो सकती है बाधित - एसएमसी

व्यापार को लेकर तनाव बरकरार रहने के कारण निकल की कीमतों में गिरावट हो सकती है।
लेकिन लेड और जिंक की कीमतों में वापसी हो सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव के कारण चीन की अर्थव्यवस्था के धीमा होने की आशंका से बेस मेटल की माँग बाधित हो सकती है। ताँबे में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 416 रुपये पर सहारा और 425 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
वहीं तमिलनाडु ने पर्यावरण कोर्ट से वेदांत के तांबा स्मेल्टर को फिर से खोलने की याचिका को खारिज करने को कहा है। इस बीच जिंक की कीमतों को 183 रुपये के नजदीक बाधा और 178 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 149 रुपये के नजदीक बाधा रह सकता है। कम होते स्टॉक के कारण जिंक की कीमतों में कल लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गयी और कीमतों में एक वर्ष के निचले स्तर से बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी ओर शंघाई में जिंक का भंडार कम होकर 58,016 टन रह गया है जो फरवरी 2008 के बाद सबसे कम है। निकल की कीमतों को 925 रुपये के नजदीक सहारा और 945 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों को 137 रुपये के स्तर पर सहारा और 142 के नजदीक बाधा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख