शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में निचले स्तर पर खरीदारी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,600 रुपये के नजदीक सहारा और 4,700 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। अमेरिकी गैसोलीन, डीजल और हीटिंग ऑयल के भंडार में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट के कारण कच्चे तेल की कीमतों को मदद मिली। कल तेल की कीमतों में तीन महीने के निचले स्तर से 1% की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार पिछले हफ्ते गैसोलीन के भंडार में 3.2 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है, जबकि डिस्टीलेट का भंडार 3,71,000 बैरल कम हुआ है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन रिकॉर्ड 11 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्तर पर पहुँच गया है। नवंबर के बाद से अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी हुई है।
नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 188 रुपये के स्तर पर बाधा और 185 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्ते में अमेरिका में तापमान सामान्य रहने के अनुमान के बाद माँग के स्थिर रहने और रिकॉर्ड उत्पादन के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 10 हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख