शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

हाल ही में तेज गिरावट के बाद कच्चे तेल में शार्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है।
नार्वे में तेल श्रमिकों के वेतन और पेंशन के मसले पर हड़ताल पर जाने के कारण आज ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तीन महीने के निचले स्तर से बढ़त दर्ज की जा रही है। नार्वे की हड़ताल का अभी तक वहाँ के तेल उत्पादन पर कम असर पड़ा है, लेकिन कुछ ड्रिलरों ने कहा है कि यदि विवाद एक महीने या इससे अधिक चलता है तो वे अनुबंध को समाप्त कर सकते हैं।
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों को 4,600 रुपये के नजदीक सहारा और 4,700 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। नेचुरल गैस की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है और कीमतों को 193 रुपये के स्तर पर बाधा और 187 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्ते अमेरिका में तापमान सामान्य रहने के अनुमान के बाद माँग स्थिर रहने के कारण अमेरिक नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख