शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में मजबूत शुरुआत की उम्मीद - एसएमसी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल के कारण बेस मेटल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
चीन द्वारा कर्ज को नियांत्रित करने के प्रयासों से आर्थिक गतिविधियों के बाधित होने से दूसरी तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में धीमी गति से बढ़ोतरी हुई है। जून में फैक्ट्री उत्पादन दो वर्षो के निचले स्तर पर रहा है, जो अमेरिका के साथ गहराते व्यापार युद्ध और निवेश में कमी के कारण हो रहा है। चीन ने पिछले महीने 80.2 मिलियन टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया, जबकि जून में इसका एल्युमीनियम का उत्पादन 2.83 मिलियन टन रहा।
तांबें में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 418 रुपये पर सहारा तथा 426 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। चीन की अर्थव्यवस्था में धीमेपन के कारण कल के कारोबार में भारी गिरावट के बाद आज तांबें की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। उधर जिंक की कीमतों को 173 रुपये के नजदीक बाधा और 168 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। जबकि लेड की कीमतों को 146 रुपये के नजदीक सहारा और 150 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।
निकल की कीमतों को 920 रुपये के नजदीक सहारा और 940 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों को 138 रुपये के स्तर पर सहारा और 143 रपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख