शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में मजबूत शुरुआत की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें बढ़त के साथ खुल सकती है।
अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में साढ़े तीन वर्षो के निचले स्तर पर गिरावट और सउदी अरब द्वारा लाल सागर के रास्ते कच्चे तेल का निर्यात रोके जाने के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यमन के हूथी विद्रोहियों द्वारा सउदी अरब के दो बड़े तेल टैंकरों पर हमला किये जाने के बाद सउदी अरब ने यह कदम उठाया है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,720 रुपये के नजदीक सहारा और 4820 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। नेचुरल गैस की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ एक दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 193 रुपये के स्तर पर अड़चन और 188 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। कैलीफोर्निया में लू के बाद अगले दो हफ्ते में गर्मी अधिक रहने के अनुमान के कारण माँग में बढ़ोतरी की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख