शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों पर रह सकता है दबाव - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
जुलाई महीने में ओपेक तेल उत्पादन 2018 के उच्च स्तर पर पहुँचने की खबरों के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। जुलाई में ओपेक का तेल उत्पादन 70,000 बैरल प्रति बढ़ कर 32.64 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है, जो 2018 में सबसे अधिक उत्पादन स्तर है। आपूर्ति बढ़ने से उत्पादन में कमी की भरपायी होने के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। कनाडा के सिनक्रूड से उत्पादन बंद होने के कारण अमेरिकी डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में कल बढ़त दर्ज की गयी थी। अमेरिका के ओकोहामा डिलीवरी केन्द्र पर तेल की आपूर्ति कम हो रही है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,780 रुपये के नजदीक सहारा और 4,860 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 196 रुपये के स्तर पर बाधा और 190 के स्तर पर सहारा रह सकता है। अगले दो हफ्ते में गर्मी अधिक रहने के अनुमान के कारण माँग में बढ़ोतरी की संभावना के बावजूद कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!