शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
आज लंदन में तांबें की कीमतों में स्थिरता है, लेकिन चीन और अमेरिका में व्यापार विवाद के कारण अगस्त महीने में फैक्ट्री गतिविधियों में कमी दर्ज की गयी है। इससे पता चलता है कि अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक विकास की गति पटरी से उतर सकती है। बेंचमार्क लंदन में तांबें की कीमतें लगभग दो हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रही हैं। तांबें (नवम्बर) की कीमतों को 419 रुपये के नजदीक सहारा और 426 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। कोडेल्को ने अपने वेंटानास कॉपर फॉन्डी में सल्फर डाइऑक्साइड पाये जाने के बाद चार में से तीन फर्नेस को बंद कर दिया है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 174 रुपये के नजदीक सहारा और 178 रुपये के स्तर पर अड़चन, निकल की कीमतों को 900 रुपये के नजदीक सहारा और 920 रुपये के स्तर पर अड़चन तथा लेड की कीमतों को 148 के नजदीक सहारा और 153 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 147 रुपये के नजदीक सहारा और 153 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!