शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में गिरावट के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में गिरावट हो सकती है।
लेकिन एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। तांबे (नवम्बर) की कीमतों को 414 रुपये के नजदीक सहारा और 424 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक विकास के पटरी से उतरने की आशंका से आज लंदन में दूसरे दिन तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है।
जिंक की कीमतों को 173 रुपये के नजदीक सहारा और 178 रुपये के स्तर पर रुकावट, निकल की कीमतों को 885 रुपये के नजदीक सहारा और 915 रुपये के स्तर पर बाधा, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के नजदीक अड़चन और एल्युमीनियम की कीमतों को 144 रुपये के नजदीक सहारा और 148 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!