शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अगस्त में चीन की औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में पिछले वर्ष की तुलना में 9.2% की बढ़त दर्ज की गयी है, जबकि पिछले महीने की तुलना में वृद्धि दर कम रही है। तांबे की कीमतों को 451 रुपये के नजदीक सहारा और 459 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अगस्त में चीन की औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में बढ़ोतरी के मार्च के बाद सबसे कम रहने और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी।
जिंक की कीमतों को 182 रुपये के नजदीक सहारा और 188 रुपये के करीब रुकावट, निकल की कीमतों को 915 रुपये के नजदीक सहारा और 940 रुपये के आस-पास अड़चन और लेड की कीमतों को 142 रुपये के नजदीक सहारा और 147 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। इसकी कीमतों को 146 रुपये के नजदीक सहारा और 150 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। एलएमई के अनुमोदित वेयर हाउसों में एल्युमीनियम का भंडार मार्च 2008 के बाद पहली बार 1 मिलियन टन से कम हुआ है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!