शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
व्यापार युद्ध के कारण चीन की ओर से माँग कम होने के साथ ही अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। तांबें की कीमतों को 450 रुपये के नजदीक सहारा और 465 रुपये के करीब बाधा, जिंक की कीमतों को 192 रुपये के नजदीक सहारा और 196 रुपये के आस-पास अड़चन, निकल की कीमतों को 920 रुपये के नजदीक सहारा और 950 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
निकल स्टडी ग्रुप के अनुसार 2019 में विश्व स्तर पर निकल की माँग 2018 के 2.35 मिलियन टन की तुलना में बढ़कर 2.42 मिलियन टन हो जाने का अनुमान है। लेड की कीमतों को 149 रुपये के नजदीक सहारा और 152 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 158 रुपये के नजदीक सहारा और 162 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। ब्राजील में स्थित विश्व की सबसे बड़ी एल्युमिनियम रिफाइनरी के बंद होने की आशंका के कारण एलएमई में एल्युमीनियम की कीमतों में आज भी बढ़त बरकरार है। ब्राजील की सरकार ने कहा है कि वे नोस्र्क हाइंडी द्वारा एलूनोर्टे रिफाइनरी में उत्पादन बंद करने के फैसले से हतप्रभ है और इस फैसले पर जवाब माँगा गया है। (शेयर मथंन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!