शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

चीन की आर्थिक वृद्धि में धीमेपन की आशंका से बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
सितंबर महीने में चीन की फैक्ट्री कीमतों में कमी दर्ज की गयी, जो घरेलू माँग में कमी की ओर संकेत करता है। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के कारण चीन का निर्यात ऑर्डर भी दो वर्षो में सबसे अधिक कम हुआ है। व्यापार युद्ध के कारण माँग के कम होने की आशंका से लंदन में तांबे की कीमतों में आज 1% की गिरावट देखी जा रही है।
तांबे की कीमतों को 452 रुपये के नजदीक सहारा और 460 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। सितंबर में चीन में कच्चे तांबे का आयात ढाई वर्षों में सबसे अधिक हुआ है, जबकि तांबा कंसेन्ट्रेट का आयात अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है।
जिंक की कीमतों को 192 रुपये के नजदीक सहारा और 197 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। चीन के वेयर हाउसों में जिंक की अधिक आवक के कारण जिंक का भंडार बढ़ रहा है। लेड की कीमतों को 151 रुपये के नजदीक सहारा और 156 रुपये के करीब बाधा, निकल की कीमतों को 910 रुपये के नजदीक सहारा और 940 रुपये के आस-पास अड़चन, एल्युमीनियम की कीमतों को 148 रुपये के नजदीक सहारा और 152 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!